पूज्य आचार्य चरण एवं संत चरित्र
श्री शुक सम्प्रदाय आचार्यपीठ श्री सरस निकुंज के पूज्य आचार्य चरण, परम्परा के मूल उद्गम, आद्य प्रवर्तक, संस्थापक एवं कृपा पात्र संतों का पावन जीवन दर्शन

श्रीमन नारायण
Shriman Narayan
परम्परा के परम आदि स्रोत एवं मूल उद्गम हैं।

श्री ब्रह्मा जी
Shri Brahma Ji
भगवान् नारायण के नाभिकमल से आविर्भूत, सृष्टि के विधाता एवं गुरु परम्परा के प्रथम शिष्य।

श्री नारद जी
Devarshi Shri Narada Ji
ब्रह्मा जी के मानस पुत्र, देवर्षि एवं अखिल लोकों में भगवन्नाम-संकीर्तन और प्रेम-भक्ति के अमृत रस प्रदाता।

श्री भगवान् वेदव्यासजी
Shri Bhagavan Veda Vyasa Ji
देवर्षि नारद के कृपापात्र शिष्य, वेदों के विस्तारक तथा अठारह पुराणों एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के परम प्रणेता।

आचार्य महामुनिन्द्र भगवान श्री शुकदेव जी महाराज
Aacharya Mahamunindra Shri Shukdev ji Maharaj
श्री महामुनिन्द्र भगवान श्री शुकदेव जी महाराज श्री शुक सम्प्रदाय के मूल आचार्य परिचय आचार्य महामुनिन्द्र श्री शुकदेव जी महाराज श्री शुक सम्प्रदाय के मूल आचार्य हैं एवं श्री वेदव्यास जी महाराज के पुत्र हैं।...
आचार्य महाप्रभु श्री श्याम चरणदास जी महाराज
Aacharaya Mahaprabhu Shri Shyam Charandas Ji Maharaj
श्री आचार्य महाप्रभु श्री स्वामी श्याम चरणदास जी महाराज श्री शुक सम्प्रदाय के प्राकट्य-प्रवर्तक आचार्य 🌸 प्राकट्य आचार्य महाप्रभु श्री श्याम चरणदास जी महाराज का प्राकट्य अलवर जिले के डहरा ग्राम में भाद्रपद शुक्ल तृतीया, विक्रम संवत् 1760 को मात...
श्री स्वामी श्री रामरूपजी महाराज
Shri Swami Ramroop Ji Maharaj
३-श्री स्वामी रामरूप जी महाराज अनादिकाल से अनवरत् चली आ रही परम्परा में असंख्य आचार्य, संत-भक्त इस धराधाम पर प्रकट होते रहे हैं। उनके भूतल पर अवतरण का हेतु त्रिताप दग्ध जीव-मात्र को भगवद् भजन-संबल प्रदान कर श्रीहरि की प्राप्ति कराना ही है।...
श्री स्वामी श्री रामकृपालदास जी महाराज
Shri Swami Ramkripal Das Ji Maharaj
श्री रामकृपाल दास जी महाराज इस प्रकार बहुत दिनों से हृदय में उत्पन्न उमंग आज साकार हो गई। जन्म-जन्मान्तर का वियोग एक क्षण में ही खत्म हो गया। प्यारे की अद्भुत दिव्य शोभा युक्त छवि का गुरु-कृपा से दर्शन कर श्री अजपादास जी उन पर न्योछावर हो गये।...
श्री स्वामी श्री जुगल बिहारीदास जी महाराज
Shri Swami Jugal Bihari Das Ji Maharaj
श्री बिहारी दास जी महाराज जुगल विहार उपासना कुंज केलि आनंद। दिव्य दृष्टि देखें सदा मिलते परमानन्द॥ श्री बिहारी दास जी श्री रामकृपाल दास जी के कृपापात्र शिष्य थे। वे सबको सुख देने वाले, अहर्निश भजन में ही विलसित रहने वाले महात्मा थे।...
श्री स्वामी श्री ठाकुरदास जी महाराज
Shri Swami Thakur Das Ji Maharaj
श्री ठाकुर दास जी महाराज श्री ठाकुरदास जी का जन्म लुकसर में हुआ। उन्होंने लुकसर में एक मंदिर भी बनवाया और वहाँ निवास भी करते थे। वे एक उच्च कोटि के महात्मा थे। ज्ञान, ध्यान आदि में उनकी उच्चतम स्थिति थी।...
श्री स्वामी श्री बलदेवदास जी महाराज
Shri Swami Baldev Das Ji Maharaj
श्री बलदेव दास जी महाराज जगत का नियम है पहले साधन, पीछे सिद्धि। पहले कुआँ खोदना फिर पानी पीना। पर परमार्थ जगत में कभी-कभी इसका उल्टा होता है। पहले सिद्धि होती है, पीछे साधना होती है।...

श्री स्वामी श्री सरस माधुरी शरण जी महाराज
Shri Swami Saras Madhuri Sharan Ji Maharaj
श्री स्वामी सरस माधुरी शरण जी श्री सरसमाधुरी शरण जी का जन्म हुआ ग्वालियर राज्यके मंदसौर ग्राम में एक गौड़वंशीय ब्राह्मण परिवार में। पिता का नाम था श्री घासीराम जी और माता का पार्वती देवी। सरसमाधुरी जी के जन्म का नाम था-*शिवदयाल'।...

श्री स्वामी श्री रसिक माधुरी शरण जी महाराज
Shri Swami Rasik Madhuri Sharan Ji Maharaj
श्री स्वामी सरस माधुरी शरण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य एवं अष्टम आचार्य।

श्री स्वामी श्री अलबेली माधुरी शरण जी महाराज
Shri Swami Albeli Madhuri Sharan Ji Maharaj
श्री शुक सम्प्रदाय, श्री सरस निकुंज पीठ, जयपुर के वर्तमान आचार्य एवं पीठाधीश्वर। अनन्त श्री विभूषित श्री अलबेली माधुरी शरण जी महाराज श्री शुक सम्प्रदाय आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज की आचार्य पीठ पर श्री रसिक माधुरी शरण जी महाराज नहीं चाहते थे, को...

पूज्य सहजो बाई जी
Pujya Sahjo Bai Ji
श्री शुक सम्प्रदाय एवं संत श्री चरणदास जी महाराज की परम कृपा पात्र शिष्या। आपकी रचित अमूल्य वाणी 'सहज प्रकाश' निर्गुण-सगुण भक्ति रस, गुरु महिमा एवं आत्म-समर्पण की पराकाष्ठा है।...
पूज्य दया बाई जी
Pujya Daya Bai Ji
संत श्री चरणदास जी महाराज की प्रमुख कृपा पात्र शिष्या। आपकी अमर रचनाएं 'दया बोध' एवं 'विनय मालिका' भक्ति साहित्य के अनमोल रत्न हैं, जिनमें दैन्यता, विनय एवं प्रेम रस की अलौकिक धारा प्रवाहित है। 'सुमिरन ऐसा कीजिये, दूजा कछू न सुहाय।...

रामसखी जी महाराज
Ramsakhi Ji Maharaj
रसिकाचार्य श्री रामसखी जी महाराज चीरेखान मोहल्ला दिल्ली में रहता एक कायस्थ परिवार जिसने महाप्रभु श्री श्यामचरणदास जी महाराज का शिष्यत्व ग्रहण कर रखा था। उसी कायस्थ परिवार में श्री रामसखी जी का जन्म हुआ।...
